दुर्गापुर सम्मान वेलफेयर सोसाइटी गरीबों के लिए ठंड की रातों में उष्मा की किरण


दुर्गापुर न्यूज़ : कड़ाके की ठंड और सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए दुर्गापुर सम्मान वेलफेयर सोसाइटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष राय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में 50 से अधिक असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को एक अनूठे तरीके से आयोजित किया गया। नगर परिक्रमा के माध्यम से घूम-घूम कर जरूरतमंदों की पहचान की गई और उन्हें कंबल प्रदान किए गए। इस अभियान का समापन हॉस्टल एवेन्यू मार्केट में हुआ, जहाँ आनंद विहार, पावर हाउस और हॉस्टल एवेन्यू बस्ती के दर्जनों परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल बांटे गए।कंबल वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से 8 नंबर वार्ड के प्रसिद्ध समाजसेवी बलाई दे और समाजसेवी पारस कुशवाहा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित राय,ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विक्की सिंह, कृष्णा राय,अमित चौधरी , छोटका दास, मनोज रजक, अमिताभ दत्ता और उदय प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर संस्था के सचिव अमन राय, लखन पंडित एवं अंकुश राय सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।गौरतलब है कि दुर्गापुर सम्मान वेलफेयर सोसाइटी अपने सीमित संसाधनों के बावजूद सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। हाल ही में संस्था द्वारा 'एक शाम शहीदों के नाम' भव्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था। इसके अलावा संस्था समय-समय पर:वस्त्र एवं स्टेशनरी वितरण,निशुल्क मेडिकल कैंप,पौधारोपण और स्वच्छता अभियान जन-जागरूकता कार्यक्रम जैसे मानवीय कार्यों के जरिए जनता के बीच अपनी एक खास पहचान और लोकप्रियता बना चुकी है।स्वर्गीय संतोष राय की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम केवल एक दान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। सोसाइटी के इन निस्वार्थ प्रयासों ने यह साबित कर दिया है कि नेक इरादों के साथ किया गया छोटा सा प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।



Click Here to Visit
What's Your Reaction?